MS Dhoni ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

MS Dhoni ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान बतौर विकेटकीपर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसे आज तक कोई भी खिलाड़ी हासिल नहीं कर सका है। जिन्होंने 300 कैच लेने का कारनामा किया है। इस आंकड़े तक धोनी से पहले और कोई भी विकेटकीपर नहीं पहुंच पाया है। जिन्होंने 300 कैच लेने का कारनामा किया है। इस आंकड़े तक धोनी से पहले और कोई भी विकेटकीपर नहीं पहुंच पाया है। 

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ MS Dhoni ने विकेटकीपिंग में इतिहास रच दिया। धोनी ने दिल्ली के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का कैच लेते ही एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। धोनी ने विकेट के पीछे टी20 क्रिकेट में 300 शिकार करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

DC vs CSK Match: आईपीएल 2024 का 13वां मैच विशाखापट्टनम के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच खेला गया। ये मैच क्रिकेट फैंस के लिए काफी खास रहा। इस मैच में MS Dhoni बल्लेबाजी करने उतरे। आईपीएल के इस सीजन में ये पहला मौका था, जब धोनी ने बल्लेबाजी की। इस मैच में सीएसके को भले ही हार का सामना करना पड़ा। लेकिन धोनी के बल्ले से एक शानदार पारी देखने के मिली। 

MS Dhoni ने रचा इतिहास.

MS Dhoni ने इस पारी के दौरान बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टी20 क्रिकेट में 7000 रन पूरे किए। धोनी टी20 में बतौर कीपर 7000 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले ये कारनामा क्विंटन डि कॉक और जोस बटलर ने ही किया था। ऐसे में धोनी एशिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने जिसने टी20 क्रिकेट में 7000 रन का आंकड़ा छुआ।

धोनी की बल्लेबाजी  देख कर खुश हुए फैंस.

MS Dhoni ने इस मैच में 16 गेंदों का सामना किया और 231.25 की स्ट्राइक रेट से 37 रन बनाए। इस दौरान धोनी ने चार चौके और तीन छक्के जड़े। इस विस्फोटक पारी के लिए धोनी ने स्ट्राइकर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया है। 

 

Exit mobile version